Rekha mishra

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -04-Jun-2022

               रौनके इश्क 
 रौनके इश्क मेरे यार के चेहरे पर 
बरकार रहे। 
हमारे प्यार का कारवां 
चलता सालों साल रहे। 
तेरा करम हो मालिक 
मेरी इच्छा रहेगी। 
के ये कारवां यूँही 
बरकरार रहे। 
रौनक कम ना हो मेरे 
दिलदार की 
के चाहे मेरे रुबाब में 
कमी आ जाये 
मैं रहूँ चाहे गर्दिश में 
मेरे महबूब को सुकून मिल जाए। 
कहते हैं तू साथ हो ग़र 
कयामत भी टल जाती है 
तो जिंदगी की परेशानियों 
में भी चेहरे पर हंसी खिल आती है। 
तो मुझपर एक नजर रखना 
उतारू मैं सदका मेरे यार का 
हर दिन बस उसका नूर ना 
कम करना। 

   25
12 Comments

Seema Priyadarshini sahay

06-Jun-2022 11:56 AM

बेहतरीन

Reply

Joseph Davis

05-Jun-2022 11:54 PM

Osm

Reply

Saba Rahman

05-Jun-2022 11:18 PM

Nyc

Reply